गुवा: बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) ने गुवा सेल के नवपदस्थापित मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार से मुलाकात की. यूनियन के उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने चंद्रभूषण कुमार को बधाई दी. मौके पर यूनियन के पदाधिकारियों ने कुमार को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
इंटक नेताओं ने कहा कि कुमार एक अनुभवी और कर्मठ अधिकारी हैं, जिनके नेतृत्व में गुवा सेल नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि मजदूरों के हितों की रक्षा और औद्योगिक सौहार्द बनाए रखने में सीजीएम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी दिलबाग सिंह, मुकुंद बोसा, जयसिंह नायक, विश्वजीत तांती, कमलजीत सिंह, मंगलु साहू, गुरुचरण, देवेंद्र पंडा, शेषनाथ, राजा, विकास, हरिश और करण सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं और एकजुटता के संदेश के साथ हुआ। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेगा।
There is no ads to display, Please add some



















































