Chaibasa: बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) ने गुवा सेल के नए CGM चंद्रभूषण कुमार को दी बधाई

गुवा:  बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) ने गुवा सेल के नवपदस्थापित मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार से मुलाकात की. यूनियन के उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने चंद्रभूषण कुमार को बधाई दी. मौके पर यूनियन के पदाधिकारियों ने कुमार को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

इंटक नेताओं ने कहा कि कुमार एक अनुभवी और कर्मठ अधिकारी हैं, जिनके नेतृत्व में गुवा सेल नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि मजदूरों के हितों की रक्षा और औद्योगिक सौहार्द बनाए रखने में सीजीएम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस मौके पर यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी दिलबाग सिंह, मुकुंद बोसा, जयसिंह नायक, विश्वजीत तांती, कमलजीत सिंह, मंगलु साहू, गुरुचरण, देवेंद्र पंडा, शेषनाथ, राजा, विकास, हरिश और करण सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं और एकजुटता के संदेश के साथ हुआ। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखेगा।

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम में भ्रष्टाचार चरम पर, झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा : मंगल सिंह गिलुवा

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : भाजपा वरीय नेत मंगल सिंह गिलुवा में साक्षात्कार में बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो महिलाओं, गरीबों, मजदूरों को चिंता की ।महिलाओं के…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time