जादूगोड़ा: जादूगोड़ा के ईटा-भट्टा छठ घाट पर मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने अपने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया और चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन किया।
सोमवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद मंगलवार की सुबह लाखों व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोल दिया। मुख्य घाट और शिव मंदिर घाट पर रंग-बिरंगी लाइटें और सजावट ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
छठ पर्व के दौरान व्रतियों को पथरीले रास्तों से पैदल चलने में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। भीड़ के कारण घाट भी छोटा पड़ गया और अर्घ्य देने में व्रतियों को कठिनाई हुई।
ईटा-भट्टा छठ समिति ने दूध और चाय की व्यवस्था की थी। जादूगोड़ा पुलिस प्रशासन, विशेषकर नारायण मिश्रा की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता थी, जिससे किसी अप्रिय घटना से बचाव हो सका।
इसे भी पढ़ें :
घाटशिला उपचुनाव में कुड़मी महतो समाज ने किया वोट बहिष्कार का एलान, लिखित आश्वासन की मांग