Saraikela: सविता महतो ने शहरबेड़ा छठ घाट हादसे पर जताया दुख, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

सरायकेला:  चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के शहरबेड़ा छठ घाट पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद मंगलवार सुबह विधायक सविता महतो घटना स्थल पर पहुंचीं और वहां निरीक्षण किया। उन्होंने हादसे में प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

विधायक सविता महतो ने अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी तालेश्वर रविदास सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समुचित उपाय किए जाएं।

सविता महतो ने मृतकों के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और झारखंड सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे झारखंड में छठ महापर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन शहरबेड़ा घाट पर हुई यह घटना अत्यंत दुखद है।

इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य सह पूर्व जिला परिषद ओम प्रकाश लायेक, काबलू महतो, दिलीप महतो, शंकर लायेक, मिलन तंतुवाई, सरदीप नायेक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: स्वर्णरखा के शहरबेड़ा घाट पर डूबे तीसरे युवक का शव भी बरामद, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलटों की शहादत पर पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर  : पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने असम के कार्बी आंगलोंग में 6 मार्च 2026 को एक ट्रेनिंग मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट…

Spread the love

Jamshedpur : BNH की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पीटल की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा, बिष्टुपुर शाखा में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *