केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने गणतंत्र दिवस परेड में प्रस्तुति देने आए Jharkhand के युवाओं का अपने आवास पर किया अभिनंदन, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिल्ली के गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में शामिल होने वाले झारखंड के कलाकारों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से मुलाकात कर उनका परिचय प्राप्त किया और उनसे हालचाल पूछा. इस क्रम में कलाकारों ने छऊ, पाइका, झूमर, मुंडारी, उरांव, संथाली की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में मंत्री ने कस्तूरबा विद्यालय, पटमदा की बेटियों का भी अभिनंदन किया, जो गणतंत्र दिवस के दिन मुख्य मंच के सामने बैंड की प्रस्तुति देंगी.

संजय सेठ बोले- झारखंड के लिए गर्व की बात
कलाकारों से मुलाकात के दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी से मिलकर काफी देर तक बातचीत की. उन्होंने मौजूद सभी कलाकारों से कहा कि ऐसा पहली बार होगा कि झारखंड का बैंड प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के सामने प्रस्तुत होगा. यह हमारे लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है.

कर्तव्य पथ पर दिखेगी झारखंड की झांकी
दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर कर्तव्य पथ पर झारखंड की भी झांकी इस बार देखने को मिलेगी. इसमें राज्य की विरासत, विकास और संस्कृति की झलक दिखेगी. झांकी में स्वर्गीय रतन टाटा की मूर्ति आकर्षण का केंद्र होगा. इसके जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Ranchi: नामकुम में मुखिया की हत्या, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका में एआईकेकेएमएस ने चलाया बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान

पोटका : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को पोटका, जादूगोड़ा में बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया। संगठन ने बताया…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार, प्रदेश संगठन मंत्री बने राजेश पसारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर चांडिल निवासी राजेश पसारी को झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश संगठन मंत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time