झारखंड सांस्कृतिक, ऐतिहासिक धरोहर, वीरता, शौर्य जैसे विशेषताओं से हमेशा से समृद्ध रहा है। गणतंत्र दिवस के 75वें वर्षगांठ पर नई दिल्ली में ऐसे युवा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को अपनी सांस्कृतिक, वैचारिक और ऐतिहासिक समृद्धि के साथ पूर्ण करने को संकल्पित दिख रहे हैं। शुभकामनाएं 💐 pic.twitter.com/4fM1CJD1M6
— Sanjay Seth (@SethSanjayMP) January 23, 2025
नई दिल्ली: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिल्ली के गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में शामिल होने वाले झारखंड के कलाकारों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से मुलाकात कर उनका परिचय प्राप्त किया और उनसे हालचाल पूछा. इस क्रम में कलाकारों ने छऊ, पाइका, झूमर, मुंडारी, उरांव, संथाली की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी. कार्यक्रम में मंत्री ने कस्तूरबा विद्यालय, पटमदा की बेटियों का भी अभिनंदन किया, जो गणतंत्र दिवस के दिन मुख्य मंच के सामने बैंड की प्रस्तुति देंगी.
गणतंत्र दिवस 2025 पर नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय आयोजन में प्रस्तुति देने आए झारखंड के युवाओं का अपने आवास पर अभिनंदन किया। इस दौरान कला संस्कृति, एनसीसी, बैंड सहित कई प्रस्तुतियां झारखंड के युवाओं ने दी। यह प्रस्तुतियां दिल्ली में झारखंड की अमिट छाप छोड़ने वाली है। pic.twitter.com/X61Dxkve8u
— Sanjay Seth (@SethSanjayMP) January 23, 2025
संजय सेठ बोले- झारखंड के लिए गर्व की बात
कलाकारों से मुलाकात के दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी से मिलकर काफी देर तक बातचीत की. उन्होंने मौजूद सभी कलाकारों से कहा कि ऐसा पहली बार होगा कि झारखंड का बैंड प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के सामने प्रस्तुत होगा. यह हमारे लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है.
इस क्रम में कलाकारों ने छऊ, पाइका, झूमर, मुंडारी, उरांव, संथाली की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय, पटमदा की बेटियों का भी अभिनंदन किया, जो गणतंत्र दिवस के दिन मुख्य मंच के सामने बैंड की प्रस्तुति देंगी। इनका अभिनंदन कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। pic.twitter.com/blbvABkOFf
— Sanjay Seth (@SethSanjayMP) January 23, 2025
कर्तव्य पथ पर दिखेगी झारखंड की झांकी
दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर कर्तव्य पथ पर झारखंड की भी झांकी इस बार देखने को मिलेगी. इसमें राज्य की विरासत, विकास और संस्कृति की झलक दिखेगी. झांकी में स्वर्गीय रतन टाटा की मूर्ति आकर्षण का केंद्र होगा. इसके जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.
इसे भी पढ़ें : Ranchi: नामकुम में मुखिया की हत्या, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना
There is no ads to display, Please add some





















































