रांची: नामकुम प्रखंड के हहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप की गुरुवार की सुबह अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना को लेकर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को कटघरे में खड़ा किया है.
रांची के नामकुम प्रखंड स्थित हाहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप पर आज हुई गोलीबारी ने एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जनप्रतिनिधियों के ऊपर बढ़ते जानलेवा हमले प्रदेश की पंगु कानून व्यवस्था का हाल बयां कर रहे हैं। कुछ माह पहले ही धुर्वा में…
— Babulal Marandi (@yourBabulal) January 23, 2025
बाबूलाल मरांडी का बयान
बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि रांची के नामकुम प्रखंड स्थित हाहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप पर आज हुई गोलीबारी ने एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं.
सरकार को नसीहत
बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को नसीहत दी है कि वे अपराधियों को संरक्षण देने की बजाय कड़ी कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के ऊपर बढ़ता जानलेवा हमला प्रदेश की पंगु कानून व्यवस्था का हाल बयां कर रहा है.
इसे भी पढ़ें : Ramgarh: अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त
There is no ads to display, Please add some



















































