जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक गिरोह के एक सदस्य को आज गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरायकेला खरसावां जिले के कपाली के हेसाडुंगरी निवासी शेख अहमद के रूप में हुई है.
हाल ही में डिमना चौक के पास एनएच 33 पर मोटरसाइकिल पर आए दो अपराधियों ने बालकिशोर टुडू से लूटपाट की थी. अपराधियों ने टुडू को डरा धमका कर कुछ पैसे एवं मोबाइल फ़ोन छीन लिया था. जिसके बाद उन्होने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई.
मामले की सूचना मिलने पर एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास अपने दल के साथ घटनास्थल पहुंचे और कुछ घंटो में ही अपराधी शेख अहमद को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से मोबाइल भी बरामद किया गया है.
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































