Jamshedpur: एमजीएम ब्लड बैंक का केंद्रीय टीम ने किया औचक निरीक्षण, कई खामियां उजागर

जमशेदपुर:  चाईबासा ब्लड बैंक में सामने आई गड़बड़ी के बाद स्वास्थ्य विभाग से लेकर केंद्र तक हड़कंप मच गया है। इसी कड़ी में बुधवार को दिल्ली और रांची से आई पांच सदस्यीय केंद्रीय जांच टीम ने मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल के ब्लड बैंक का औचक निरीक्षण किया।

टीम में एम्स, दिल्ली और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. एस. राजा, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. सत्य प्रकाश समेत अन्य विशेषज्ञ शामिल थे। उन्होंने ब्लड बैंक की पूरी व्यवस्था का गहराई से अध्ययन किया — रक्त संग्रहण से लेकर मरीजों को वितरण तक की पूरी प्रक्रिया की जांच की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि एमजीएम ब्लड बैंक में करीब पांच हजार यूनिट रक्त रखने की क्षमता है। टीम ने निर्देश दिया कि सभी रजिस्टरों और रक्त संबंधी आंकड़ों को तुरंत ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट किया जाए, ताकि राज्य और केंद्र स्तर से किसी भी समय जानकारी उपलब्ध हो सके।

टीम को बताया गया कि एमजीएम अस्पताल में फिलहाल सीबीनेट मशीन नहीं है। इसके कारण एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और सी की जांच के लिए रक्त नमूने रांची भेजने पड़ते हैं। रिपोर्ट 24 घंटे में आती है, जिसके बाद सुरक्षित रक्त का उपयोग किया जाता है। टीम ने इस कमी को दूर करने के लिए जरूरी उपकरण जल्द उपलब्ध कराने की सिफारिश की।

केंद्रीय टीम ने अस्पताल परिसर स्थित एआरटी (रेट्रोवायरल थेरेपी) सेंटर का भी दौरा किया। यहां एचआईवी संक्रमित मरीजों को मुफ्त इलाज, परामर्श और दवाएं दी जाती हैं। टीम ने इस केंद्र की व्यवस्था की सराहना की और कुछ सुधारात्मक सुझाव भी दिए।

इधर, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल और ड्रग इंस्पेक्टर अबरार आलम ने जमशेदपुर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि यहां ब्लड सेपरेशन मशीन नहीं है। इस कमी के कारण एक यूनिट खून से चार घटक — प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, आरबीसी और पीआरबीसी — तैयार नहीं हो पाते। अधिकारियों ने कहा कि यदि यह मशीन उपलब्ध कराई जाए, तो एक यूनिट रक्त से चार मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

केंद्रीय टीम ने निरीक्षण के दौरान मिले सभी बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है, जिसे राज्य स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाएगा। टीम का कहना है कि राज्य के ब्लड बैंकों की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की गड़बड़ी या लापरवाही न हो।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: धतकीडीह में नशे में धुत कार सवारों ने मचाया उत्पात, दो घायल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time