Jamshedpur: धतकीडीह में नशे में धुत कार सवारों ने मचाया उत्पात, दो घायल

जमशेदपुर:  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में बुधवार रात शराब के नशे में धुत कार सवार युवकों ने सड़क पर कहर बरपा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में तीन से चार युवक सवार थे और सभी शराब के नशे में थे। पुलिस को कार के अंदर से शराब की कई बोतलें भी मिली हैं।

घटना धातकीडीह चौक के पास एक बेकरी के सामने हुई, जहां कार ने तेज रफ्तार में एक बाइक को टक्कर मारी। हादसे के बाद स्थानीय लोग शोर मचाते हुए कार का पीछा करने लगे, लेकिन आरोपी गाड़ी भगाते हुए मौके से फरार हो गए। कुछ ही दूरी पर धातकीडीह तालाब के पास कार ने एक और बाइक और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से टीएमएच भेजा गया।

यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी कार छोड़कर भागे या अभी तक फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार युवकों की तलाश में जुटी है।

घटना से नाराज़ स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त और शराब जांच अभियान को तेज करने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे हादसे धातकीडीह जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में किसी बड़ी त्रासदी को जन्म दे सकते हैं।

यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि शराब पीकर वाहन चलाना सिर्फ गैरकानूनी नहीं बल्कि जानलेवा भी है। प्रशासन को ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time