Gamharia: गम्हरिया अनाज गोदाम में भीषण आग, झामुमो नेता ने जताई साजिश की आशंका

गम्हरिया:  गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित अनाज गोदाम में बुधवार सुबह करीब 7 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि गोदाम में रखा सारा अनाज जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

झामुमो युवा नेता डब्बा माझी उर्फ भुगलू सोरेन ने इस आगजनी को “साजिश” बताया है। उनका आरोप है कि गम्हरिया प्रखंड के एजीएम, ट्रांसपोर्ट एजेंसी और कुछ राशन डीलरों की मिलीभगत से गोदाम में जानबूझकर आग लगाई गई। उन्होंने कहा कि “गोदाम में कोई ऐसी वस्तु नहीं थी जिससे खुद-ब-खुद आग लग सके, इसलिए यह किसी बड़ी गड़बड़ी को छिपाने की कोशिश लगती है।”

माझी ने उपायुक्त (डीसी) और अंचल अधिकारी (सीओ) को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी अधिकारियों के निलंबन और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो झामुमो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।

नेता ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले तीन महीने से गम्हरिया और आदित्यपुर क्षेत्र में राशन वितरण ठप पड़ा है। छठ पर्व के दौरान मिलने वाला गेहूं भी लाभुकों तक नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि “सरकार से आने वाला अनाज आखिर गया कहां? गरीबों को उनका हक नहीं मिल रहा, जिससे झारखंड सरकार की छवि खराब हो रही है, और इसे झामुमो बर्दाश्त नहीं करेगा।”

 

 

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time