Jamshedpur: दो बच्चो की माँ ने की ख़ुदकुशी, ससुराल वालों पर लगा प्रताड़ना का आरोप

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के बिरसानगर में एक महिला के ख़ुदकुशी की घटना सामने आई है. बिरसानगर स्थित आस्था ट्वीन सिटी के आल्मंड ब्लॉक में एक शादीशुदा महिला बर्खा अग्रवाल ने साड़ी के फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी.

जानकारी के अनुसार मृतका बर्खा अग्रवाल की शादी साल 2010 में मुकेश अग्रवाल से हुई थी. महिला का पति सिंगापुर में नौकरी करता है. वहीं महिला अपने दो बच्चो के साथ अकेली रह रही थी. हाल ही में महिला का पति छुट्टी पर घर आया था. मृतका के भाई वरुण ने बताया कि बुधवार की रात बहन के ससुरालवालों ने उन्हें घटना की जानकारी दी. मृतका का मायका घाटशिला में हैं. घटना की जानकारी मिलने पर वे लोग तुरंत बारीडीह स्थित मर्सी हॉस्पिटल पहुंचे। लेकिन यहां देखा कि उनकी बहन के साथ ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था. मृतका के भाई ने यह भी बताया कि घटना के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था, सभी लोग मृतका के मायके ही आ रहे थे.

महिला के आत्महत्या की जानकारी सबसे पहले उसके बेटे को हुई. जिसके बाद महिला की जेठानी और पड़ोसियों ने मिलकर शव को फंदे से उतारकर मर्सी अस्पताल पहुंचाया। वहां से मायके पक्ष वाले महिला को एमजीएम गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

गुरुवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है.

मायके वालों ने ससुराल वालों पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है. मायके वालों ने इस बात की भी संभावना जताई है कि उनकी बेटी के साथ जरूर कुछ गलत हुआ है, जिसे ससुराल पक्ष के लोग छिपा रहे है.

फिलहाल इस मामले में कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. बर्खा के ससुराल वाले दो बिल्डिंग छोड़कर रहते है. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. वहीं बर्खा के पति से जब आत्महत्या का कारण पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया.

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: कदमा में 20 लाख की डकैती का खुलासा, तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में बड़ा खुलासा, 20 अफसरों की SIT गठित

दिनदहाड़े 42 लाख की लूट के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आदित्यपुर में पुल पर चेकिंग के दौरान डेढ़ लाख रुपये बरामद होने की सूचना जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time