Jamshedpur: कदमा में 20 लाख की डकैती का खुलासा, तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर:  कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर 2 में 9 अक्टूबर की शाम हुई लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की डकैती का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। इस कांड में शामिल तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वादी दीप राज दास ने बताया कि करीब 7-8 हथियारबंद अपराधी उनके घर में घुस आए और पूरे परिवार को बंधक बना लिया। उन्होंने जेवरात और कीमती सामान समेत लगभग 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लूट ली और फरार हो गए।

गिरोह के सदस्य गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने पेशेवर तरीके से जांच करते हुए गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान की:
गुड्डू पाजी उर्फ श्रवण कुमार निर्मलकर (लोको कॉलोनी, मछुआ बस्ती, परसुडीह)
विजय उर्फ विशाल सवैया (सोमाय झोपड़ी, बागबेड़ा)
शिवम कालिंदी (धालभूमगढ़)
इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल (जेएच 05डीजेड 5810) भी बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, इन तीनों के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों के कई मामले पहले से दर्ज हैं। इससे पहले एसआईटी टीम ने इस कांड में शामिल पांच अन्य अपराधियों को जेल भेज चुका है। पुलिस ने बताया कि शेष फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया जाएगा।

Spread the love

Related Posts

Gua : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने लोको पायलट की शपथ के साथ अग्नि शमन सेवा का दिया प्रशिक्षण

गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर लोको पायलट को सेवा, सुरक्षा, समर्पण की शपथ के साथ अग्नि शमन सेवा प्रशिक्षण दिया गया।…

Spread the love

Jamshedpur : ट्रेनों की लेटलतीफी दूर न हुई तो आंदोलन होगा तेज, चलेगा वृहत हस्ताक्षर अभियान : शिवशंकर सिंह

रेल यात्री संघर्ष समिति ने डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन एआरएम दफ्तर को सौंपा जमशेदपुर : रेल यात्रियों की लगातार बढ़ती परेशानियों और यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के विरुद्ध रेल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time