घाटशिला: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 को देखते हुए SVEEP (मतदाता जागरूकता) के तहत जादूगोड़ा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी आयोजित की गई। इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला सुनील चंद्र ने किया।
प्रभात फेरी में परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, जादूगोड़ा के एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकगण और विद्यार्थी शामिल हुए। कैडेट्स ने ‘मतदान करें, लोकतंत्र को मजबूत करें’ जैसे नारों के माध्यम से नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित नागरिकों और विद्यार्थियों से कहा, “हर एक वोट लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। मतदान न केवल हमारा अधिकार है बल्कि राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर भी है। सभी मतदाता 11 नवंबर 2025 को अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।”
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि घाटशिला क्षेत्र में SVEEP के तहत विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संगठन, युवाओं और स्थानीय निकाय सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने मतदाता शपथ ली कि वे स्वयं मतदान करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
There is no ads to display, Please add some



















































