Bahragora: बहरागोड़ा में 75 हज़ार मछली का विमोचन, मत्स्यजीवी समिति को मिला रोजगार और संबल

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा के भूतिया सारंगी बांध में गुरुवार को मत्स्य विभाग ने 75 हज़ार फिंगर साइज की रोहू, कतला और ग्रास कार्प मछली का जीरा छोड़ा। इस पहल का उद्देश्य सरकार द्वारा गठित मत्स्यजीवी सहयोग समिति को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और सदस्यों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।

इस अवसर पर स्थानीय मुखिया विधान चंद्र मंडी और वार्ड सदस्य खेला राम मंडी ने मिलकर तालाब में मछली का जीरा छोड़ा। मुखिया मंडी ने कहा कि यह कदम समिति को आर्थिक दृष्टि से सशक्त बनाने और ग्रामीणों को आजीविका कमाने में मदद करेगा।

मंडी ने मत्स्य समिति को निर्देश दिया कि छोड़े गए जीरे की उचित देखभाल की जाए और समय-समय पर उनकी वृद्धि (ग्रोथ) की जाँच की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि तालाब में मछली का विकास सही तरीके से हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

इस तरह के कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य समिति के सदस्यों को स्वावलंबी बनाना है। जिला पदाधिकारी ने भी समिति को ग्रामीण क्षेत्रों में नई समितियाँ बनाने और अधिक लोगों को इस कार्य से जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण आत्मनिर्भर बन सकें और अपनी आय बढ़ा सकें।

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time