Jamshedpur: हॉस्टल वापस नहीं जाना चाहती थी छात्रा, डोबो पूल से लगाई छलांग

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी में आज एक दुःखद घटना सामने आई है. सोनारी के डोबो पुल से एक 13 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या के इरादे से छलांग दी. हालांकि छात्रा की जान बच गई है. छात्रा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 9वीं कक्षा की छात्रा है.

गुरुवार को छठ पूजा की छुट्टियों के बाद छात्रा अपनी मां के साथ वापस हॉस्टल जा रही थी. रास्ते में अचानक उसने एक ऐसा कदम उठा लिया जिससे सभी दंग रह गए. मां-बेटी जब डोबो पुल के पास पहुंचीं, तो मां ने किसी काम से छात्रा को थोड़ी देर रुकने को कहा. तभी छात्रा वहां से कुछ दूर आगे बढ़ी और से छलांग लगा दी. मिली जानकारी की मुताबिक छात्रा हॉस्टल वापस नहीं जाना चाहती थी, इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया।

छात्रा को डुबता लगाता देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. उसी वक्त किनारे मौजूद मछुआरों ने बिना देर किए नदी में छलांग दी और डूबती हुई बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी तुरंत सोनारी पुलिस को दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा. बाद में उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया.

पुलिस के अनुसार, बच्ची मानसिक रूप से बेहद तनाव में लग रही थी और हॉस्टल वापस नहीं जाना चाहती थी. सीडब्ल्यूसी अब बच्ची की मानसिक स्थिति का आकलन कर रही है ताकि उसके मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा से संबंधित उचित निर्णय लिए जा सकें. विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला न सिर्फ एक व्यक्तिगत त्रासदी है, बल्कि समाज के लिए एक चेतावनी भी है. किशोरों में बढ़ता शैक्षणिक तनाव, पारिवारिक दबाव और भावनात्मक संवाद की कमी इस तरह की घटनाओं को जन्म दे रही है.

Spread the love

Related Posts

Gua : ठेका श्रमिकों के वेतन व श्रेणी को लेकर विवाद, प्रबंधन ने जांच के लिए मांगा समय

गुवा : गुवा खदान क्षेत्र में ठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान और श्रेणी निर्धारण को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच विवाद सामने आया है। जिनको लेकर 21 अप्रैल मंगलवार…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में ‘विश्व प्रतिमूर्ति दिवस’ पर महापुरुषों को किया गया नमन, प्रतिमाओं की हुई साफ-सफाई

बहरागोड़ा : प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को ‘विश्व प्रतिमूर्ति दिवस’ उत्साह के साथ मनाया गया, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उन्हें माल्यार्पण किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time