Jamshedpur: भुइयांडीह में जुआ विवाद के दौरान हुई हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी

जमशेदपुर:  सिदगोड़ा पुलिस को कान्हूभट्ठा के पास हुई हत्या मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ग्वाला बस्ती निवासी मामले के आरोपी अशोक दुबे (40) को बल्ले कॉम्पलेक्स के पास से गिरफ्तार किया है.

बीते दिनों भुइयांडीह स्थित कान्हूभट्ठा इमली पेड़ के पास जुआ खेलने के दौरान आरोपी अशोक दुबे (40) एवं दीपक विभार के बीच कहा-सुनी हो गई थी. जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी. मौके पर अशोक ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर दीपक पर गोली चला दी थी, जिसके घायल अवस्था में दीपक को अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. अशोक दुबे (40) को

मामले में मृतक की मां ने फर्दबयान दर्ज कराया था, जिसके बाद सिदगोड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: दो बच्चो की माँ ने की ख़ुदकुशी, ससुराल वालों पर लगा प्रताड़ना का आरोप 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को हिलटॉप की तपस्या चटर्जी ने जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जीता ‘सोशल मीडिया स्टार’ का खिताब

स्कूल के साथ परिजन गौरवांवित, चिकित्सक बन समाजसेवा करना चाहती है तपस्या चटर्जी जमशेदपुर : टेल्को के हिलटॉप स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा तथा मानगो के रहने वाले तुहीन…

Spread the love

West Singhbhum : सारंडा के बीहड़ों में समाजसेवी संतोष पंडा ने मनाई रंगों की अनोखी होली, वंचित वर्ग के बच्चों के बीच बांटी खुशियां

गुवा/ पश्चिमी सिंहभूम :  सारंडा के दुर्गम जंगलों में होली का पावन पर्व इस साल भी खुशियों और मानवता के रंग से सराबोर रहा। सारंडा के प्रसिद्ध समाजसेवी संतोष पंडा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *