Chaibasa: बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन ने गुवा अयस्क खान के नए मुख्य महाप्रबंधक को दी बधाई

गुवा:  गुवा अयस्क खान के नव नियुक्त मुख्य महाप्रबंधक चंद्र भूषण कुमार को बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (INTUC) के सदस्य और पदाधिकारी ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर यूनियन के सदस्यों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके कार्यकाल में खान के समग्र विकास की उम्मीद जताई।

यूनियन पदाधिकारियों ने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, नई क्वार्टर व्यवस्था, सफाई, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं, कर्मियों की कमी, पदोन्नति और क्लस्टर चेंज जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की।

मुख्य महाप्रबंधक चंद्र भूषण कुमार ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि खान और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव और उचित कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर यूनियन के प्रेसिडेंट नवल किशोर सिंह, जोनल सेक्रेटरी तूफान घोष, ब्रांच सेक्रेटरी चंद्र कुमार शर्मा, राजेश नायक, राजेश दास, महेश बरला, बिनोद सिंह, विजय बहादुर, आनंद पूर्ति, गोविंदा पान, रितेश, राजेश, संजय यादव, राजकीरण समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और उत्साह से भरा रहा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: भुइयांडीह में जुआ विवाद के दौरान हुई हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

झारखंड लाठी से नहीं, संवाद से चलेगा, हेमंत सरकार को देना होगा जवाब जमशेदपुर : झारखंड के राजधानी रांची में अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे…

Spread the love

Jadugora : 13 अगस्त को जादूगोड़ा में निकलेगा भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष को सौंपा गया राष्ट्रीय ध्वज

जादूगोड़ा : हर घर तिरंगा अभियान अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता ऋषि सारंगी तत्पर हो गए है। इस क्रम में सोमवार को उन्होंने जादूगोड़ा, गालूडीह, घाटशिला, धालभूमगढ़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time