Bahragora: NH-18 पर अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, हालत नाज़ुक

बहरागोड़ा:  एनएच-18 (राष्ट्रीय राजमार्ग 18) पर बहरागोड़ा प्रखंड के महिषपुर चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चंचलदा गांव निवासी मनोज सिंह के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार, मनोज सिंह किसी निजी कार्य से करकट्टा गांव गए थे और साइकिल से वापस लौट रहे थे। तभी महिषपुर चौक के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए।

 

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मनोज सिंह को सड़क से हटाया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

 

डॉक्टरों ने बताया कि मनोज सिंह की हालत गंभीर है, इसलिए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया गया है।

परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

    जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

    Spread the love

    Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

    जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time