Jhargram: DM कार्यालय पहुंचे सैकड़ों टोटो चालक, कहा – पंजीकरण के नाम पर वसूली हो रही है ज्यादा रकम

झाड़ग्राम:  झाड़ग्राम जिले में टोटो (ई-रिक्शा) चालकों ने प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई। शुक्रवार को जिलेभर से आए सैकड़ों चालकों ने झाड़ग्राम जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर एक लिखित ज्ञापन सौंपा।

झाड़ग्राम जिला टोटो संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिले के विभिन्न इलाकों में टोटो चालकों से पंजीकरण के नाम पर तय शुल्क से कहीं ज्यादा राशि ली जा रही है। संगठन ने यह भी कहा कि चालकों से हर महीने अलग-अलग खातों के नाम पर भी नियमित रूप से पैसा वसूला जा रहा है।

टोटो संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि ज्यादातर चालक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं। ऐसे में इस तरह की वसूली उनके रोज़गार और परिवार की आजीविका पर भारी असर डाल रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से तुरंत जांच और कार्रवाई की मांग की।

जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Kharagpur: दासग्राम स्कूल हॉस्टल में 18 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड-बंगाल के तीन सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर कुड़माली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की

जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो सहित झारखंड-बंगाल के तीन अन्य सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान तीनों ने उन्हें एक मांग पत्र सौंपकर …

Spread the love

Kharagpur : खड़गपुर मंडल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष के स्मरणोत्सव में आयोजित कर रहा सप्ताहिक कार्यक्रम 

भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, नुक्कड़ समेत देशभक्ति से जुड़े कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन खड़गपुर : देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time