Kharagpur: दासग्राम स्कूल हॉस्टल में 18 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

खड़गपुर:  दासग्राम सतीश चंद्र सर्वार्थसाधक शिक्षा सदन हाई स्कूल के हॉस्टल में शुक्रवार सुबह 18 वर्षीय छात्र अभिनंदन सामंत का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से स्कूल परिसर में मातम छा गया और छात्र-शिक्षक सदमे में हैं।

अभिनंदन सामंत, विष्णुपुर इलाके का रहने वाला था। वह स्कूल हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पूजा अवकाश में वह घर गया था और 28 अक्टूबर को लौटकर दो दिन तक नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहा। शुक्रवार सुबह जब वह हॉस्टल में नजर नहीं आया तो सहपाठियों ने प्रबंधन को इसकी जानकारी दी।

काफी तलाश के बाद हॉस्टल के एक कमरे से उसका शव फंदे से लटका मिला। तुरंत सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और सबंग ग्रामीण अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

स्कूल प्रबंधन ने बताया कि अभिनंदन पढ़ाई में औसत था और उसके खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत नहीं थी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। प्रशासन ने परिवार को सूचना दे दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: कमरे में फंदे से झूलता मिला युवक, परिवार में मचा कोहराम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : जनता के बीच पहुंचे विधायक, चाय पर चर्चा में सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

झाड़ग्राम : लोगों की समस्याओं और शिकायतों को करीब से जानने के लिए झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ ने मंगलवार सुबह विधानसभा क्षेत्र के 9 नंबर वार्ड में ‘चाय पर…

Spread the love

Jhargram : सारथी योजना के तहत राज्यभर के छात्रों के बीच किया गया साइकिल का वितरण, झाड़ग्राम में अशोक विद्यापीठ के 79 छात्रों को मिली साइकिल

झाड़ग्राम : पश्चिम बंगाल सरकार के ‘सारथी’ योजना के तहत मंगलवार को राज्यभर में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हावड़ा जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time