Potka: पोटका में नील-दीप नि:शक्त सेवा अभियान के तहत दिव्यांगों को मिला प्रमाण पत्र

पोटका:  शनिवार को पोटका में पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल द्वारा दो दिव्यांगों को “दिव्यांग प्रमाण पत्र” प्रदान किया गया. नील-दीप नि:शक्त सेवा अभियान के तहत पोटका में दिव्यांगों की सेवा लगातार जारी है. इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में मौजूद दिव्यांगों की जाँच कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाता है. ताकि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ले सकें।

पूर्व में जादूगोड़ा इलाके के दो दिव्यांगों की सदर अस्पताल में दिव्यांगता की जांच करवाई गई थी. आज शनिवार को दोनों दिव्यांगों को पूर्व पार्षद मंडल ने स्वयं उनके घर जाकर प्रमाण पत्र सौंपा।

प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले दिव्यांग
अर्जुन भकत, पिता बंकिम भकत, भुरकाडीह – दुर्घटना के शिकार होने के कारण शारीरिक अस्थायी हानि हुई है।
मोती राम, पिता पांचू राम – जन्मजात दिव्यांग, जिनके दोनों पैर छोटे और असामान्य हैं।

दोनों को प्रमाण पत्र देने के बाद पूर्व पार्षद ने अर्जुन भकत को स्वामी विवेकानंद प्रोत्साहन भत्ता एवं मोती राम को UDID कार्ड बनवा कर बैट्री वाली दिव्यांग साइकिल दिलवाने में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। मौके पर पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल के साथ समाज सेवी मुनी राम बास्के भी उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नगर विकास मंत्री के आश्वासन के बाद विधायक सरयू राय ने स्थगित किया अनशन, कहा- पीएम आवास के लाभुकों को 15 जून के पहले मिल जाएगी चाबी

जमशेदपुर :  झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास के लाभार्थियों को उनके नाम से आवंटित फ़्लैटों की…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा महाविद्यालय में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय, बहरागोड़ा के न्यू कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time