Kharagpur: EFR बटालियन ने मनाया 118वां स्थापना दिवस, जवानों ने नृत्य और परेड से समारोह को बनाया रंगीन

खड़गपुर:  पश्चिम बंगाल की गौरवशाली ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफआर) बटालियन ने आज अपने 118वें स्थापना दिवस का उत्सव सलूवा मुख्यालय में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। समारोह में जवानों ने नृत्य और परेड प्रदर्शन से माहौल को जोशपूर्ण बना दिया।

जवानों के नृत्य और कार्यक्रम केवल उत्सव का हिस्सा नहीं थे, बल्कि उनके अटूट समर्पण, साहस और देशभक्ति की झलक भी पेश करते थे। ईएफआर ने ब्रिटिश काल से लेकर आजादी के बाद तक देश की सीमाओं की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समारोह में जवानों ने अपनी बहादुरी और वफादारी की कहानियां साझा की और यह वादा किया कि वे भविष्य में भी दुश्मनों से टकराते रहेंगे और देश की सुरक्षा में हमेशा अग्रणी रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत परेड और बैंड प्रदर्शन से हुई, इसके बाद जवानों ने लोकप्रिय गीतों पर थिरकते हुए अपनी ऊर्जा और जोश का प्रदर्शन किया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जुगसलाई नगरनिगम के पणन पदाधिकारी अरुण कुमार का रिटायरमेंट, अनुभाजन कार्यालय में विदाई समारोह

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : जनता के बीच पहुंचे विधायक, चाय पर चर्चा में सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

    झाड़ग्राम : लोगों की समस्याओं और शिकायतों को करीब से जानने के लिए झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ ने मंगलवार सुबह विधानसभा क्षेत्र के 9 नंबर वार्ड में ‘चाय पर…

    Spread the love

    Jhargram : सारथी योजना के तहत राज्यभर के छात्रों के बीच किया गया साइकिल का वितरण, झाड़ग्राम में अशोक विद्यापीठ के 79 छात्रों को मिली साइकिल

    झाड़ग्राम : पश्चिम बंगाल सरकार के ‘सारथी’ योजना के तहत मंगलवार को राज्यभर में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हावड़ा जिले…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time