जमशेदपुर: साकची के पुराने कोर्ट रोड में शनिवार की रात छिनतई की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक संकोसाई रोड नंबर 5 निवासी ऑटो चालक अरुण कुमार किसी काम से साकची पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से एक काली स्प्लेंडर पर सवार तीन युवक आए और झपट्टा मारकर अरुण के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। साकची थाना क्षेत्र में हुई इस छिनतई की घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया है।

घटना के बाद अरुण ने शोर मचाया, मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की. लेकिन तब तक बदमाश फ़रार हो चुके थे.
पीड़ित ने तुरंत साकची थाना जाकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। फ़िलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है तथा शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में शहर के विभिन्न इलाकों में मोबाइल छिनतई की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि ऐसे गिरोहों पर शीघ्र ही शिकंजा कसा जाएगा।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: अस्पताल जा रही महिला ने रास्ते में बच्चे को दिया जन्म, दोनों सुरक्षित
There is no ads to display, Please add some


















































