Jamshedpur: ऑटो चालक ने मोबाइल छीन फ़रार हुए बदमाश, लोगों में चिंता

जमशेदपुर:  साकची के पुराने कोर्ट रोड में शनिवार की रात छिनतई की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक संकोसाई रोड नंबर 5 निवासी ऑटो चालक अरुण कुमार किसी काम से साकची पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से एक काली स्प्लेंडर पर सवार तीन युवक आए और झपट्टा मारकर अरुण के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। साकची थाना क्षेत्र में हुई इस छिनतई की घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया है।

ऑटो चालक

घटना के बाद अरुण ने शोर मचाया, मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की. लेकिन तब तक बदमाश फ़रार हो चुके थे.

पीड़ित ने तुरंत साकची थाना जाकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। फ़िलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है तथा शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में शहर के विभिन्न इलाकों में मोबाइल छिनतई की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि ऐसे गिरोहों पर शीघ्र ही शिकंजा कसा जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: अस्पताल जा रही महिला ने रास्ते में बच्चे को दिया जन्म, दोनों सुरक्षित

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नगर विकास मंत्री के आश्वासन के बाद विधायक सरयू राय ने स्थगित किया अनशन, कहा- पीएम आवास के लाभुकों को 15 जून के पहले मिल जाएगी चाबी

जमशेदपुर :  झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास के लाभार्थियों को उनके नाम से आवंटित फ़्लैटों की…

Spread the love

Muri : 22 दिनों से लापता 18 माह की मासूम अदिति पांडे मामले में परिजनों से मिले विधायक जयराम महतो, पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा दो दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर होगा जोरदार आंदोलन मुरी : रांची के कोकर निवासी 18 माह की मासूम अदिति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time