Jamshedpur: अस्पताल जा रही महिला ने रास्ते में बच्चे को दिया जन्म, दोनों सुरक्षित

जमशेदपुर:  शनिवार को डिमना चौक के पास एक महिला ने रास्ते में बच्चे को जन्म दे दिया। सीतारामडेरा निवासी शंभू कुमार मोदक की पत्नी को कल अचनाक प्रसव पीड़ा शुरू हुई. वह अपनी पत्नी को टेंपो से लेकर एमजीएम अस्पताल जा ही रहे थे कि रास्ते में बेटे ने जन्म ने लिया। मामले की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.

अचानक हुए प्रसव से वाहन चालक और परिजन दोनों घबरा गए, लेकिन उन्होंने बिना समय गंवाए महिला और नवजात को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों को जब मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत जच्चा-बच्चा को गायनेक वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों की देखरेख में दोनों की प्राथमिक जांच की गई। जांच में मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ पाए गए।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला को प्रसव पीड़ा काफी समय से हो रही थी, लेकिन परिजन उसे देरी से अस्पताल लेकर निकले। इस वजह से रास्ते में ही प्रसव हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि ऐसी स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी होता है, ताकि जच्चा और बच्चा दोनों की सुरक्षित रहे.

इस घटना के बाद एमजीएम अस्पताल में मौजूद लोगों ने टेंपो चालक की भी सराहना की, जिसने घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लिया और महिला को सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाया। फिलहाल महिला और उसका नवजात शिशु डॉक्टरों की निगरानी में हैं और दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: महिलाओं ने सरकारी शराब दुकान के स्थानांतरण की मांग की, अंचल अधिकारी ने समर्थन जताया

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नगर विकास मंत्री के आश्वासन के बाद विधायक सरयू राय ने स्थगित किया अनशन, कहा- पीएम आवास के लाभुकों को 15 जून के पहले मिल जाएगी चाबी

जमशेदपुर :  झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास के लाभार्थियों को उनके नाम से आवंटित फ़्लैटों की…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा महाविद्यालय में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय, बहरागोड़ा के न्यू कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time