घाटशिला उपचुनाव: घाटशिला में चुनावी रण तेज, भाजपा स्टार प्रचारक बाबूलाल मरांडी पहुंचे टाटानगर

जमशेदपुर:  घाटशिला उपचुनाव में राजनीतिक गतिविधियाँ लगातार तेज होती जा रही हैं। भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) दोनों ने इसे अपनी प्रतिष्ठा का मामला बना लिया है और पूरी ताकत झोंक दी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को बिहार में चुनाव प्रचार समाप्त कर साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मरांडी ने बताया कि वे आज घाटशिला में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पत्रकारों से बातचीत में मरांडी ने कहा, “बिहार में दोबारा एनडीए की सरकार बन रही है और घाटशिला विधानसभा सीट भी भाजपा जीतने जा रही है, क्योंकि जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।”

उन्होंने झामुमो सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “झारखंड मुक्ति मोर्चा डर गई है, इसलिए मुख्यमंत्री ने पूरे कैबिनेट को घाटशिला में बैठा रखा है।” मरांडी ने यह भी कहा कि भाजपा के स्टार प्रचारक आने वाले दिनों में घाटशिला में आकर चुनावी माहौल को और मजबूत करेंगे।

मरांडी के स्वागत में जमशेदपुर भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष गोविंदा, अशोक मिश्रा, धीरज सिंह, राजेश शर्मा और सन्नी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : ठेका श्रमिकों के वेतन व श्रेणी को लेकर विवाद, प्रबंधन ने जांच के लिए मांगा समय

    गुवा : गुवा खदान क्षेत्र में ठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान और श्रेणी निर्धारण को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच विवाद सामने आया है। जिनको लेकर 21 अप्रैल मंगलवार…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा में ‘विश्व प्रतिमूर्ति दिवस’ पर महापुरुषों को किया गया नमन, प्रतिमाओं की हुई साफ-सफाई

    बहरागोड़ा : प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को ‘विश्व प्रतिमूर्ति दिवस’ उत्साह के साथ मनाया गया, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उन्हें माल्यार्पण किया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time