सरायकेला: नीमडीह प्रखंड के तेतलो टोल प्लाजा के पास शनिवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। जाता गांव निवासी सूरज दास बाइक दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सूरज दास चांडिल से अपने गांव लौट रहे थे, तभी अचानक बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क किनारे फिसलकर गिर पड़े। हादसे में उन्हें सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोग तुरंत दौड़े और घायल सूरज को सड़क किनारे से सुरक्षित स्थान पर ले गए। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो को घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने कुकडू प्रखंड अध्यक्ष अरूण कुमार महतो को निर्देश दिया और तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई।
घायल सूरज दास को चांडिल अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेतलो टोल प्लाजा क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने और गति नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
इसे भी पढ़ें :
घाटशिला उपचुनाव: घाटशिला में चुनावी रण तेज, भाजपा स्टार प्रचारक बाबूलाल मरांडी पहुंचे टाटानगर
There is no ads to display, Please add some


















































