Adityapur: आदित्यपुर में NCP की बैठक, डॉ. पवन पांडेय बोले— झारखंड के 49 निकायों में मजबूती से लड़ेगी पार्टी

आदित्यपुर:  एनसीपी पार्टी ने रविवार को आदित्यपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसकी अध्यक्षता ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव (नगरीय निकाय) और झारखंड सहित तीन राज्यों के प्रभारी डॉ. पवन पांडेय उपस्थित थे।

निकाय चुनाव को लेकर रणनीति तैयार
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. पांडेय ने कहा कि झारखंड में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव को पार्टी बेहद गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में पार्टी प्रत्येक जिले में जिला निकाय अध्यक्ष, नगर निगम प्रमुख, नगर परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष की नियुक्ति कर रही है, ताकि स्थानीय स्तर पर संगठन मजबूत किया जा सके।

उन्होंने कहा कि झारखंड में कुल 49 नगर निकाय हैं—
9 नगर निगम
20 नगर परिषद
20 नगर पंचायत
एनसीपी इन सभी निकायों में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।

डॉ. पांडेय ने कहा कि स्थानीय स्तर पर मजबूत संगठन होने से ही पार्टी जनता तक अपनी नीतियों को सही ढंग से पहुंचा पाती है, और वही आगे चलकर विधानसभा व लोकसभा चुनावों में सफलता दिलाता है। उन्होंने कहा कि एनसीपी एक ऐसा राजनीतिक दल है जो जाति, धर्म और भाषा के आधार पर राजनीति नहीं करती। हम सिर्फ आम जनता की आवाज हैं और उनके मुद्दों के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

रिजवान बने सरायकेला-खरसावां जिला निकाय चुनाव प्रमुख
आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए पार्टी ने पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान को सरायकेला-खरसावां जिला का निकाय चुनाव अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उन्हें निर्देश दिया गया है कि 15 दिनों के भीतर आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद और जिले के सभी क्षेत्रों में संगठन मजबूत कर उसकी सूची प्रदेश कार्यालय में जमा करें। इसके बाद पार्टी बूथ स्तर पर संगठन विस्तार करेगी।

कार्यक्रम में जितेन्द्र मिश्रा, सौरव ओझा, अनवर हुसैन, तेजपाल सिंह टोनी, मोहम्मद रिजवान, ललित ढिंगरा, अब्दुल जब्बार, फिरोज आलम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: तेतलो टोल प्लाजा पर सड़क हादसा, बाइक सवार बुरी तरह घायल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी में श्री श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट की भजन संध्या में बाबा श्याम के भजनों की रसधार में खुब झूमे श्रद्धालु

जमशेदपुर : गिरधर मेरे मौसम आया धरती के श्रृंगार का…, बांस की बांसुरी पर घनो इतरवा…, शरण तुम्हारी जो मिल गयी हैं सांवरे…, श्याम धणी को आयो रे बुलावा…., नीला…

Spread the love

Jamshedpur : आरसीजेई अध्यक्ष वीना और सुजय बने सचिव, नयी टीम ने संभाला पदभार, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट का 49वाँ पदस्थापना समारोह गोलमुरी क्लब में संपन्न

जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट (आरसीजेई) का 49वाँ पदस्थापना समारोह गोलमुरी क्लब में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time