घाटशिला उपचुनाव: झामुमो स्टार प्रचारक संजीव सरदार ने सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में मांगा वोट

घाटशिला:  घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने अभियान की गति बढ़ा दी है। पोटका विधायक और झामुमो स्टार प्रचारक संजीव सरदार ने रविवार को घाटशिला क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, खासकर महिलाएं, भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल हुईं। विधायक सरदार ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। समाज के बुद्धिजीवी, ग्राम प्रधान, मांझी बाबा, नायके बाबा और युवा वर्ग ने झामुमो पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और सम्मान की राह केवल झामुमो की सरकार ही दिखा सकती है।

विधायक सरदार ने कहा, “झामुमो जनता के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को उनके पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन अब पूरा करेंगे।”

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jadugora: यूसिल में केंद्रीय सतर्कता जागरूकता सप्ताह, मतदान और ईमानदारी दोनों पर जोर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सड़क हादसों पर प्रशासन गंभीर, SDM की अगुवाई में हुई हाई लेबल बैठक, बस एसोसिएशन, ट्रक एसोसिएशन और सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि हुए शामिल 

    जमशेदपुर : शहर और आसपास के इलाकों में लगातार हो रहे सड़क हादसों और दुर्घटनाओं में जा रही लोगों की जान को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है।…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई षष्ठी पूजा, महिलाओं ने परिवार की दीर्घायु के लिए रखा व्रत

    बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को षष्ठी पूजा संपूर्ण विधि-विधान, पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर तड़के से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time