जादूगोड़ा: भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल), जादूगोड़ा इकाई में रविवार को केंद्रीय सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन हुआ। यह अभियान 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम के अंतिम दिन विजिलेंस जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा यूसीआईएल कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों में घूमते हुए लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करने का संदेश देती रही। पदयात्रा का नेतृत्व कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. कंचन आनंद राव ने किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. राव ने कहा कि “भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के निर्माण में लोगों की सक्रिय भागीदारी बेहद ज़रूरी है। यूसीआईएल इस तरह की पदयात्राओं के माध्यम से जनता में जागरूकता फैला रही है।”
इस अवसर पर घाटशिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील चंद्रा ने उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि “लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक का मतदान करना आवश्यक है।”
कार्यक्रम में डॉ. राव की पत्नी शिल्पा राव, घाटशिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील चंद्रा, मुसाबनी अंचलाधिकारी पवन कुमार, डुमरिया बीडीओ निलेश मुर्मू, यूसीआईएल के उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार, डिप्टी कमांडेंट रॉकी पी.एस. (सीआईएसएफ), सी. मैथीवनन, एम.वी.वी.एस. बाबू, अंजुर बारला, बी.के. मंडल, एम.के. साहू, नेहरू माझी, मुरली मनोहर राव और जितेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में यूसीआईएल कर्मचारी व स्कूली बच्चे शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन काशीनाथ सिंह ने किया।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some


















































