झाड़ग्राम: झाड़ग्राम जिले के बांधगोड़ा ग्राम पंचायत के जामबेदा इलाके में आज ग्रामीणों ने लंबे समय से जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं होने के विरोध में मुख्य सड़क जाम कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, और कुछ जगहों पर खाइयाँ दो से तीन फीट गहरी हो गई हैं। स्कूली बच्चों और आम लोगों को रोज़ाना इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बावजूद इसके, प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बांधगोडा ग्राम पंचायत के मुखिया इलाके की समस्याओं को लेकर उनसे दुर्व्यवहार करते हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद फिलहाल सड़क जाम हटा लिया गया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर सड़क की मरम्मत का काम जल्द शुरू नहीं हुआ, तो वे फिर से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
बांधगोड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान ने कहा कि जामबेदा की सड़क के पक्कीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है और बहुत जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some



















































