Jamshedpur : चेन छीनकर भाग रहे युवक को राहगीरों ने दबोचा, भीड़ ने की जमकर पिटाई

  • टेल्को स्टेडियम के पास हुई घटना, महिला की सूझबूझ और राहगीरों की तत्परता से पकड़ा गया आरोपी
  • राहगीरों की बहादुरी से नाकाम हुआ अपराधियों का मंसूबा, पुलिस कर रही पूछताछ

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने सड़क पर जा रही महिला से सोने की चेन छीन ली। घटना टेल्को स्टेडियम के पास की बताई जा रही है। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और मदद के लिए पुकार लगाई। महिला की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सक्रिय हो गए और आरोपी का पीछा करने लगे। कुछ ही दूरी पर भाग रहे युवक को राहगीरों ने घेरकर पकड़ लिया और मौके पर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भव्य रूप से मनाएगी भाजपा, जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यक्रमों की तैयारी तेज

महिला ने दिखाई बहादुरी, शोर मचाकर बचाई अपनी चेन

सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस ने तुरंत पूछताछ शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान व उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। वहीं, पीड़ित महिला ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों ने राहगीरों की तत्परता और साहस की सराहना की है, जिनकी सूझबूझ से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  झाड़ग्राम पुलिस की कार्रवाई, 12 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

झाड़ग्राम : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए झाड़ग्राम थाना पुलिस ने 12 किलो गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Spread the love

Chaibasa : किरीबुरू क्वार्टर चोरीकांड का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : किरीबुरू थाना क्षेत्र के टाउनशिप स्थित डी टाइप क्वार्टर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time