Potka : आंगनबाड़ी केंद्र में भ्रष्टाचार का आरोप, गर्भवती और बच्चों को नहीं मिल रहा नियमानुसार पोषाहार

  • रजिस्टर में दिखती है उपस्थिति, पर वास्तविक लाभ से वंचित ग्रामीण महिलाएं और बच्चे

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत पालीडीह स्थित आंगनवाड़ी केंद्र को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। गांव से केंद्र की दूरी लगभग दो किलोमीटर होने के कारण छोटे बच्चे नियमित रूप से आंगनवाड़ी नहीं पहुंच पाते हैं। इसके बावजूद रजिस्टर में उनकी उपस्थिति दर्ज कर भोजन वितरण दिखाया जाता है। गांव की सहिया रानी सिंह सरदार, बहामनी सरदार और सुशीला सरदार ने बताया कि गर्भवती और धात्री महिलाओं को प्रतिमाह मिलने वाले पूरक पोषाहार की आपूर्ति अनियमित है। कई बार दो से पाँच महीनों बाद मात्र दो पैकेट ही दिया जाता है, जबकि निर्धारित मात्रा चार पैकेट है।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : कमल का फूल विकास और विश्वास का प्रतीक — घाटशिला में अन्नपूर्णा देवी ने भरी हुंकार

पोटका क्षेत्र में पोषण योजनाओं की वास्तविक स्थिति

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कभी गांव में निरीक्षण के लिए नहीं आते, जिससे केंद्र में चल रही अनियमितताओं पर किसी तरह की निगरानी नहीं हो पाती। साथ ही, गांव के लगभग 17 बच्चे प्रतिदिन की उपस्थिति में दर्ज रहते हैं, जबकि वे केंद्र में आते ही नहीं। महिलाओं ने कहा कि आसपास के अन्य केंद्रों में नियमित रूप से पोषाहार वितरित होता है, परंतु सानबासा क्षेत्र की महिलाएं और बच्चे इससे वंचित हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र जांच और सुधार की मांग की है।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : पीएमएसएमए शिविर में 49 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, डॉ. सुराई मांडी ने सुरक्षित प्रसव हेतु दिए महत्वपूर्ण परामर्श

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान’ (PMSMA) के तहत एक वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की…

Spread the love

Jamshedpur : बिरसानगर सीएचसी होगा हाईटेक, 60 लाख की योजना से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, सांसद विद्युत महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएचसी के विस्तार एवं उन्नयन कार्य का किया शिलान्यास

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर जोन नंबर 1 बी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के विस्तार एवं उन्नयन की दिशा में रविवार को बड़ी पहल की गई। स्वास्थ्य,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time