Jamshedpur: छायानगर निवासी युवक के साथ मारपीट – जान से मारने की मिली धमकी, नौ नामजद समेत कई अज्ञात पर मामला दर्ज

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में आपराधिक षड्यंत्र रचने, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। यह मामला छायानगर आश्रम निवासी शेख मोहम्मद नजीर की लिखित शिकायत पर दर्ज किया गया है। घटना 3 नवंबर की बताई जा रही है।

पीड़ित शेख मोहम्मद नजीर ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने मिलकर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की।

इस मामले में पुलिस ने मोनिका कोइला, परितोष कोइला, सफाई महिला मैती, हरि कर्मकार, राजेश कर्मकार, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, कोलदा राम, पाले बागे और पात्रो मनोज सहित अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें आपराधिक षड्यंत्र, मारपीट और जान से मारने की धमकी की धाराएं शामिल हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जमशेदपुर में प्रेम विवाह का दुखद अंत, दो बच्चों की मां ने दी जान – पति फरार

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,…

Spread the love

Jamshedpur : विशेष उत्पाद न्यायालय से ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में सीएमओ के पद पर कार्यरत डॉक्टर अभिषेक मुंडू बरी

जमशेदपुर : बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दर्ज एक मामले में विशेष उत्पाद न्यायालय, पटना ने सभी साक्ष्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरांत डॉ. अभिषेक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time