घाटशिला उपचुनाव: JLKM का जोरदार जनसंपर्क अभियान, प्रत्याशी रामदास मुर्मू की जीत पर तय

घाटशिला:  उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच जेएलकेएम ने भी प्रत्याशी रामदास मुर्मू की जीत सुनिश्चित करने के लिए जोरदार अभियान शुरू किया है।

आज जेएलकेएम सुप्रीमो और डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो, पार्टी के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ महतो और सैकड़ों पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग सिद्धू कान्हू चौक, जादूगोड़ा में शहीद सिद्धू कान्हू को माल्यार्पण कर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद पार्टी टीम ने इचड़ा, कुलगोड़ा, ऊपर रोवाम, गाजुडीह, सूरदा राजीव चौक, मुसाबनी बस स्टैंड, महुलबेरा, बादिया, देवली, पारुलिया, रायपाहड़ी, उपर बांधा, तिलबनी सहित आसपास के गांवों का दौरा किया और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

हर गाँव में आदिवासी मूलवासी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ टीम का भव्य स्वागत कर रहे थे। ग्रामीणों के समर्थन से रामदास मुर्मू के अभियान को मजबूती मिली।

इस मौके पर देवेन्द्रनाथ महतो ने कहा कि भाजपा और झामुमो ने पिछले 25 साल में झारखंड को बर्बाद किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वे जनता को धनबल और राजनीति के माध्यम से गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि घाटशिला की जनता अब भाजपा और झामुमो के दोहरे चरित्र को समझ चुकी है।

महतो ने कहा कि जनता जेएलकेएम के मुद्दों और जनबल के साथ खड़ी है, और भारी समर्थन से रामदास मुर्मू की जीत सुनिश्चित है।

इस प्रचार अभियान में देवेन्द्रनाथ महतो के साथ बिल्टू हांसदा, गोपेश महतो, विष्णु विद्रोही, गुणा भगत, पंचम एक्का, मुकेश कुमार, राहुल, फुलचंद, पनेश्वर, सविता महतो, लक्ष्मी महतो, कृष्णा बड़ाईक, रणधीर चौधरी किशोर सहित सैकड़ों अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: झारखंड पुलिस-CRPF की कार्रवाई, सारंडा में नक्सलियों से मुठभेड़ – भारी मात्रा में हथियार जब्त

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

    परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

    Spread the love

    Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

    पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time