घाटशिला: उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच जेएलकेएम ने भी प्रत्याशी रामदास मुर्मू की जीत सुनिश्चित करने के लिए जोरदार अभियान शुरू किया है।
आज जेएलकेएम सुप्रीमो और डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो, पार्टी के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ महतो और सैकड़ों पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग सिद्धू कान्हू चौक, जादूगोड़ा में शहीद सिद्धू कान्हू को माल्यार्पण कर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद पार्टी टीम ने इचड़ा, कुलगोड़ा, ऊपर रोवाम, गाजुडीह, सूरदा राजीव चौक, मुसाबनी बस स्टैंड, महुलबेरा, बादिया, देवली, पारुलिया, रायपाहड़ी, उपर बांधा, तिलबनी सहित आसपास के गांवों का दौरा किया और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।
हर गाँव में आदिवासी मूलवासी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ टीम का भव्य स्वागत कर रहे थे। ग्रामीणों के समर्थन से रामदास मुर्मू के अभियान को मजबूती मिली।
इस मौके पर देवेन्द्रनाथ महतो ने कहा कि भाजपा और झामुमो ने पिछले 25 साल में झारखंड को बर्बाद किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वे जनता को धनबल और राजनीति के माध्यम से गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि घाटशिला की जनता अब भाजपा और झामुमो के दोहरे चरित्र को समझ चुकी है।
महतो ने कहा कि जनता जेएलकेएम के मुद्दों और जनबल के साथ खड़ी है, और भारी समर्थन से रामदास मुर्मू की जीत सुनिश्चित है।
इस प्रचार अभियान में देवेन्द्रनाथ महतो के साथ बिल्टू हांसदा, गोपेश महतो, विष्णु विद्रोही, गुणा भगत, पंचम एक्का, मुकेश कुमार, राहुल, फुलचंद, पनेश्वर, सविता महतो, लक्ष्मी महतो, कृष्णा बड़ाईक, रणधीर चौधरी किशोर सहित सैकड़ों अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































