घाटशिला उपचुनाव: झारखंड मजदूर यूनियन ने झामुमो प्रत्याशी को जिताने के लिए किया जन संपर्क अभियान का ऐलान

जमशेदपुर:  झारखंड श्रमिक संघ संबद्ध झामुमो और झारखंड मजदूर यूनियन (AITUC) ने आज साकची स्थित जिला संपर्क कार्यालय में प्रेस वार्ता कर घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो के संयुक्त प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को विजयी बनाने के लिए जन संपर्क अभियान शुरू करने की घोषणा की।

प्रेसवार्ता में झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय संयुक्त महासचिव शैलेन्द्र मैथी ने कहा कि यह अभियान गरीब मजदूरों, किसानों, छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए चलाया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि 11 नवंबर को ईवीएम में संख्या 2 (तीर-धनुष) चिन्ह पर वोट डालकर सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाएं।

शैलेन्द्र मैथी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी, विधायक कल्पना सोरेन की जनसभाओं में उमड़ रही भारी भीड़ यह साबित करती है कि घाटशिला की जनता पूर्व नायकों जैसे स्वर्गीय शिबू सोरेन और स्वर्गीय रामदास सोरेन के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए सोमेश सोरेन के साथ खड़ी है। उनका कहना था कि लगभग पचास हजार वोटों से सोमेश चंद्र सोरेन को जीत मिलना तय है।

इस संयुक्त प्रेस वार्ता में शैलेन्द्र मैथी के साथ अभय पाण्डेय, प्रफुल्लो सिंह मुंडा, सरदार इंद्रपाल सिंह, रंजीत सिंह सरदार, और झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सपन कुमार घोषाल, महासचिव रमेश मुखी, दिलीप मिश्रा, उज्ज्वल दास, संतोष सिंह सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

घाटशिला उपचुनाव: JLKM का जोरदार जनसंपर्क अभियान, प्रत्याशी रामदास मुर्मू की जीत पर तय

Spread the love
  • Related Posts

    Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

    रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

    Spread the love

    Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

    जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *