Haryana: फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से भारी 300 किलो RDX बरामद, आतंकी साजिश का शक

फरीदाबाद:  हरियाणा के फरीदाबाद जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए धौज इलाके में डॉक्टर के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने छापेमारी के दौरान 12 बैग आरडीएक्स, दो ऑटोमैटिक पिस्टल, 84 कारतूस, पांच लीटर केमिकल और एक एके-56 राइफल बरामद की है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मुजाहिल शकील की निशानदेही पर यह छापा मारा गया। आरोपी को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। पूछताछ में डॉक्टर का नाम सामने आने के बाद टीम ने फरीदाबाद में छापेमारी की।

पुलिस को आशंका है कि बरामद आरडीएक्स और हथियारों का इस्तेमाल किसी बड़ी आतंकी साजिश में किया जा सकता था। सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं कि यह विस्फोटक सामग्री कहां से आई और इसका उद्देश्य क्या था।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, इतनी बड़ी मात्रा में आरडीएक्स का मिलना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरे का संकेत है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और डॉक्टर के घर से जुड़े सभी संपर्कों की जांच जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : खनन विभाग ने कोवाली में 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त किया, ओडिशा से लाया जा रहा था

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स ने अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मंगलवार की देर रात जिला खनन कार्यालय…

Spread the love

Jamshedpur : कदमा में चोरी का खुलासा, लाखों के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ से हमला मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में चोरी और मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक मामले में बंद घर से कांसा-पितल के बर्तन और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time