Breaking: बिरसानगर में ठेकेदार के ऑफिस में बंदूक की नोक पर लूटे 10 लाख, हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश

जमशेदपुर:  बिरसानगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई एक बड़ी लूट की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। कैनरा बैंक के पास स्थित कमिंस और टाटा मोटर्स के ठेकेदार एपी सिंह के ऑफिस में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बंदूक की नोक पर 10 लाख रुपये की लूट की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन बाइक सवार अपराधी ऑफिस में घुसे और हवाई फायरिंग करते हुए वहां मौजूद दो कर्मचारियों से 10 लाख रुपये लूट लिए। यह रकम लेबर पेमेंट के लिए ऑफिस में रखी गई थी। घटना के बाद लुटेरे बाइक से फरार हो गए।

लूट के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में अपराधियों की तस्वीरें कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान में जुटी है।

घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने ऑफिस स्टाफ और स्थानीय लोगों से पूछताछ की है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि अपराधियों को ऑफिस में पैसे की जानकारी पहले से थी।

दिनदहाड़े बैंक के पास इस तरह की लूट से इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि बिरसानगर इलाके में हाल के दिनों में अपराध की घटनाएँ बढ़ी हैं और पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत है।

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा: बहरागोड़ा में मशाल जुलूस निकाल जताई नाराजगी

    बहरागोड़ा : JPSC और JSSC परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से आक्रोशित भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम बहरागोड़ा के कालियाडिंगा में…

    Spread the love

    Jamshedpur : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की स्मृति में बिष्टुपुर गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन दरबार, कई समाजसेवी हुए सम्मानित

    जमशेदपुर : पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी की वार्षिक स्मृति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब में भव्य धार्मिक समागम एवं कीर्तन दरबार का…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time