Jamshedpur: सोनारी एयरपोर्ट विस्तार पर ईसाई समुदाय का विरोध, कहा – “मौलिक अधिकारों का हनन”

जमशेदपुर:  सोनारी एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर स्थानीय ईसाई समुदाय और ऑल इंडिया क्रिश्चियन्स माइनॉरिटी फ्रंट ने प्रशासन से कड़ा विरोध दर्ज कराया है। प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मुलाकात कर विस्तार कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की और इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तार योजना के तहत वर्तमान सड़क को बंद कर नई सड़क बनाने की योजना है, जिससे स्थानीय लोगों के आवागमन में कठिनाई होगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक पारंपरिक धार्मिक स्थल, खेल का मैदान और विस्थापित परिवारों का आवासीय क्षेत्र मौजूद है। यहीं स्कूल के वार्षिक खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं, जिन पर विस्तार कार्य का सीधा असर पड़ेगा।

प्रतिनिधियों ने कहा कि सोनारी मौजा पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में आता है, जहां संविधान के विशेष प्रावधान लागू होते हैं। उनका आरोप है कि टाटा स्टील की लीज व्यवस्था और उसकी स्थापना संविधान के प्रावधानों के उल्लंघन के तहत की गई है।
उन्होंने कहा कि इस कारण एयरपोर्ट विस्तार की वैधता पर भी सवाल उठता है।

ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने विस्तार कार्य पर रोक नहीं लगाई, तो वे हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मामला न केवल स्थानीय आदिवासी समुदाय के मौलिक अधिकारों का हनन है, बल्कि क्षेत्र की सामाजिक और धार्मिक भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Breaking: बिरसानगर में ठेकेदार के ऑफिस में बंदूक की नोक पर लूटे 10 लाख, हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश

Spread the love

Related Posts

Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

Spread the love

Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time