Jamshedpur: जमशेदपुर में मकान विवाद, बुजुर्ग महिला से हड़पे 25 लाख रुपये और घर

जमशेदपुर:  सोनारी थाना क्षेत्र के परदेसी पाड़ा में मकान विवाद ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। दो पक्षों में जमकर हंगामा हुआ और स्थानीय माहौल तनावपूर्ण बन गया।

पीड़ित बुजुर्ग महिला शांति देवी ने बताया कि के.वी. आनंद ने फर्जी तरीके से उनका घर अपनी पत्नी के नाम करवा लिया और उनके बैंक में रखे लगभग 25 लाख रुपये निकाल लिए। शांति देवी ने कहा, “हम पढ़े-लिखे नहीं हैं। आनंद ने कहा कि आपका आधार कार्ड गलत है, हम ठीक कर देंगे। इसके बाद उसने सभी दस्तावेज लेकर घर और पैसे अपने पक्ष में कर लिए। अब वह मुझे मेरे ही घर से निकालने की धमकी देता है और मारपीट करता है।”

शांति देवी ने बताया कि उन्होंने इस मामले में कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है और केस अब भी चल रहा है।

पड़ोस के निवासी बैकुंठ प्रसाद सिंह ने कहा, “मैं इस पूरी घटना का गवाह हूँ। अनपढ़ बुजुर्ग महिला का घर फर्जी तरीके से आनंद ने अपने पत्नी के नाम कराया और बैंक से पैसे निकाले। सोमवार को इस मामले को लेकर मुझसे भी मारपीट की गई।”

दूसरे पक्ष का पक्ष
विरोधी पक्ष के लोग इस आरोप से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह घर 2013 में 11 लाख 10 हजार रुपये में खरीदा गया था और किसी तरह का फर्जीवाड़ा नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक से पैसा उन्होंने कभी नहीं निकाला।

समाजसेवी लक्ष्मी पूर्णिमा देवी और पिंकी महंती ने कहा कि प्रशासन को इस मामले की उचित जांच करनी चाहिए, ताकि बुजुर्ग महिला शांति देवी को न्याय मिल सके।

Spread the love

Related Posts

Potka : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत, जांच करने पहुंचे सीओ

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया लैम्प्स भवन के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत के बाद शनिवार को अंचलाधिकारी (सीओ) राजा राम मुंडा ने मौके पर पहुंचकर जांच…

Spread the love

Potka : गीतिलता गांव में उन्नत भारत अभियान के तहत रंभा संस्थान का स्वच्छता अभियान

पोटका : भारत सरकार के उन्नत भारत अभियान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शनिवार को रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह ने पोषित गांव गीतिलता में एक दिवसीय सामुदायिक संवाद एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time