Chaibasa: जैतगढ़ में देशी कट्टा लहराने वाला 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, एक फरार

चाईबासा:  जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जैतगढ़ बाजार टांड़ के पास से एक युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राहुल कारवां (19 वर्ष), पिता स्व. मनु कारवां, ग्राम हाट टांडी, थाना जगन्नाथपुर, जिला पश्चिम सिंहभूम बताया गया है।

पुलिस को दोपहर करीब 1.30 बजे सूचना मिली थी कि दो युवक देशी कट्टा लेकर जैतगढ़ बाजार के आसपास आने-जाने वालों को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई और जांच के लिए पुलिस दल मौके पर भेजा गया।

जगन्नाथपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी उपनिरीक्षक विश्वनाथ हेम्ब्रम, उपनिरीक्षक इसरारुल हक और सशस्त्र बल मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही दोनों युवक नदी की ओर भागने लगे। इनमें से एक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरा — राहुल कारवां — पकड़ा गया। उसके पास से एक लोहे का देशी कट्टा बरामद किया गया, जिसके बट पर लकड़ी लगी हुई थी।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 66/25, दिनांक 11.11.2025 दर्ज की गई है। उस पर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) A/26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक नोवामुंडी अचल वासुदेव मुंडा के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। दल में उपनिरीक्षक अविनाश हेम्ब्रम (थाना प्रभारी, जगन्नाथपुर), उपनिरीक्षक विश्वनाथ हेम्ब्रम, उपनिरीक्षक इसरारुल हक, आरक्षी मोहम्मद इबरार (आ.389) और वासुदेव उरांव (आ.941) शामिल थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: दीपावली की रात हुई हत्या का पर्दाफाश, तीन आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time