Chaibasa: पहली अस्मिता खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी, 14 को होगा मुकाबला

चाईबासा:  पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन ने जिला स्तरीय अस्मिता लीग की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। यह प्रतियोगिता 14 नवंबर को एसोसिएशन मैदान में आयोजित की जाएगी।

यह खेल भारत सरकार के खेल मंत्रालय, खेलो इंडिया, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है। प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ी नेशनल अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

आयु वर्ग और पात्रता
अंडर 14: जन्म तिथि 21-12-2011 से 20-12-2013 तक
अंडर 16: जन्म तिथि 21-12-2009 से 20-12-2011 तक
प्रतियोगिता केवल बालिकाओं के लिए आयोजित की जा रही है। जिला के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे और अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के बाहर चाकूबाजी, छात्र गंभीर रूप से घायल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time