Chaibasa: खूँटपानी मेला से चोरी हुई मोटरसाइकिलें बरामद, दो गिरफ्तार

चाईबासा:  बुधवार को सोनुवा रोड पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 नवंबर 2025 को लगभग 1:40 बजे वरीय पदाधिकारी को सूचना मिली कि कुछ अज्ञात व्यक्ति खूँटपानी मेला से मोटरसाइकिल चोरी कर सोनुवा की ओर भाग रहे हैं। सूचना के आधार पर ग्राम रामचन्द्रपुर स्थित सोनुवा रोड में वाहन चेकिंग लगाया गया।

करीब 2:10 बजे, दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति तेजी से आते दिखे। उन्हें रोककर पूछताछ की गई। जब उनसे वाहन के वैध कागजात मांगे गए, तो कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। सख्त पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे खूँटपानी मेला से मोटरसाइकिल चोरी करके ला रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त और उनके विवरण
अगस्ती प्रधान, उम्र 23 वर्ष, पिता- सुशांत प्रधान, ग्राम कुंजाडीह, थाना कुचाई, जिला सरायकेला-खरसवां
सुसेन प्रधान, उम्र 25 वर्ष, पिता- स्व० रतनाकर प्रधान, ग्राम गितिलता, टोला जामडीह, थाना खरसवां, जिला सरायकेला-खरसवां

बरामद मोटरसाइकिलें

  • हीरो सुपर स्प्लेंडर – रजिस्ट्रेशन नं. JH06M9533
  • हीरो होंडा सीडी डीलक्स – रजिस्ट्रेशन नं. JH06C8938

दोनों मोटरसाइकिलें सशस्त्र बल के समक्ष जप्त कर विधिवत सूची तैयार की गई।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: झारखंड स्थापना दिवस पर जिले के गरीब परिवारों का सपना हुआ पूरा, मिला नया घर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

    पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

    Spread the love

    Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

    जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time