Saraikela: झारखंड स्थापना दिवस पर जिले के सभी पंचायतों में “संकल्प सभा” और गृह प्रवेश कार्यक्रम

सरायकेला:  झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं रजत जयंती पर जिले के सभी प्रखंडों के ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और अबुआ आवास योजना के तहत संकल्प सभा, स्वीकृति पत्र वितरण और गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ग्रामीणों को उनके पंचायतों में संचालित आवास योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कई स्थानों पर, जिन लाभुकों ने आवास पूर्ण कर लिया था, उन्होंने अपने नव-निर्मित घरों में गृह प्रवेश किया।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालयों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया।

सरायकेला प्रखंड, इटाकुदर पंचायत, ग्राम दूधी: जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा और उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की उपस्थिति में लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए और गृह प्रवेश समारोह संपन्न हुआ।

चांडिल प्रखंड, रचाप ग्राम पंचायत: विधायक (ईचागढ़) सविता महतो ने लाभुकों को आवास योजना की सफलता के लिए बधाई दी और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

जिले के सभी प्रखंडों में ग्राम सभाओं के माध्यम से “सबके लिए आवास” के लक्ष्य की दिशा में सामूहिक संकल्प लिया गया। इस अवसर ने राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: झारखंड स्थापना दिवस पर जिले के गरीब परिवारों का सपना हुआ पूरा, मिला नया घर 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर में एसबीआई की शाखा में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मची, बैंक खुलने के बाद ही हो पाएगा नुकसान का आंकलन

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत छोटा गोविंदपुर स्थित चांदनी चौक के समीप मौजूद एसबीआई की शाखा में बुधवार शाम अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बैंक परिसर…

Spread the love

Jamshedpur : साकची के काशीडीह में पानी फेंकने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर 3 के रहने वाले युवक रितेश कुमार को बुधवार रात कुछ लोगों ने चाकू मार कर घायल कर दिया। उसके पेट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *