Jamshedpur: डिमना मिडिल स्कूल में छात्रों ने सहपाठी को बेल्ट- डंडे से पीटा, शिक्षक बने मूकदर्शक

जमशेदपुर:  डिमना स्थित डिमना मध्य विद्यालय में आज एक गंभीर घटना सामने आई। 8वीं कक्षा के छात्र रौनक मुंडा (पिता: संगीता मुंडा, निवासी मिर्जडीह) को उसके सहपाठी राधेश्याम पात्रो, सोमनाथ मार्डी और मानिक कुमार ने बेल्ट, कड़ा और डंडे से पीट दिया।

घटना के समय स्कूल में प्राचार्या रीता देवी समेत 3–4 शिक्षक मौजूद थे। लेकिन किसी ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही रौनक के परिजनों को। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल (एमजीएम) ले जाया गया। वहां उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया और बाद में सीटी स्कैन के लिए भेजा गया।

रौनक की मां संगीता मुंडा ने बताया कि बेल्ट के बक्कल और कड़े से उनके बेटे के सिर के पीछे गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

युवा जदयू के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत पाठक ने कहा “विद्यालय परिसर में इस तरह की घटना बेहद शर्मनाक है। शिक्षक छात्रों की पिटाई होते देख भी मूकदर्शक बने रहे। न पुलिस को सूचना दी गई, न अभिभावकों को। यह स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। युवा जदयू कल विद्यालय जाकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेगा।”

इस दौरान मौके पर हेमंत पाठक, पिंटू सिंह, संतोष भगत, टुनटुन सिंह, राहुल पाठक, जय प्रकाश शाह, मनोज गोराई, पवन शाह आदि मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जुगसलाई में जय दादी की गूँज, कलश शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का उत्साह

Spread the love

Related Posts

Potka : झारखंड-ओड़िशा सीमा पर जंगल किनारे अज्ञात युवती का जला शव बरामद, हत्या की आशंका

पोटका: झारखंड-ओड़िशा बॉर्डर स्थित जंगल के किनारे बुधवार को 35 से 40 वर्षीय अज्ञात युवती का जला हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना…

Spread the love

Potka : कालिकापुर में डायन के संदेह में वृद्ध महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस 

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर में डायन के संदेह में वृद्ध महिला की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पोटका पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *