Jamshedpur: सांड के हमले से बचने की कोशिश में कार से टकराया बस खलासी, घायल

जमशेदपुर:  मानगो बस स्टैंड के गेट नंबर 5 के पास बुधवार को एक अजीबोगरीब हादसे में बस खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आए सांड के हमले से बचने की कोशिश में वह सामने से आ रही कार से टकरा गया, जिससे उसका पैर टूट गया।

घायल का नाम विमान महतो (निवासी चाकुलिया) है, जो बहरागोड़ा से टाटा ओम ट्रैवेल्स में खलासी का काम करता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विमान महतो ने बताया कि बुधवार को उनकी बस मानगो स्टैंड पर खड़ी थी। वह पास के होटल में खाना खाने के लिए जा रहा था, तभी बाईं ओर से एक सांड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए सड़क की ओर भागा, लेकिन तभी सामने से आती एक कार से टकरा गया। हादसे में उसका दाहिना पैर टूट गया और शरीर पर कई जगह चोटें आईं।

घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने सांड को खदेड़ा और घायल को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मानगो बस स्टैंड क्षेत्र में अक्सर आवारा मवेशी खुलेआम घूमते रहते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मानगो क्षेत्र में आवारा मवेशियों को पकड़ने और नियंत्रित करने की ठोस व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

    जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

    Spread the love

    Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

    जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time