Bihar: जेडीयू की बड़ी जीत के बाद चर्चाओं में आया PK का ‘संन्यास’ वाला दावा, पटना में लगा पोस्टर

पटना:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे घोषित होने के बाद कई तरह के दावों की हवा निकल गई है। जनसुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर द्वारा किए गए जीत के दावे पूरी तरह फेल साबित हुए। इस बार जनसुराज का कोई भी उम्मीदवार विधानसभा में जीत नहीं पाया।

जेडीयू को 85 सीटें, प्रशांत किशोर के दावे पर सवाल
चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि जेडीयू इस बार 25 सीटों तक सिमट जाएगी, और अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे राजनीति से हमेशा के लिए संन्यास ले लेंगे। लेकिन चुनाव में जेडीयू ने 85 सीटों पर जीत हासिल की और एनडीए की सरकार फिर सत्ता में आई। इस स्थिति में अब उनके दावे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

पटना में लगे पोस्टर और लोगों की प्रतिक्रिया
जेडीयू को 25 से अधिक सीट मिलने के बाद पटना में एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें प्रशांत किशोर की बड़ी तस्वीर लगी थी। तस्वीर में उनके चेहरे पर मायूसी झलक रही थी और पोस्टर पर लिखा था “जदयू को 25 सीट से ज्यादा होने के कारण प्रशांत किशोर ने राजनीति से लिया संन्यास”।
इस पोस्टर के बाद सोशल मीडिया और जनता में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। फिलहाल, प्रशांत किशोर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

उदय सिंह ने जताई प्रतिक्रिया
चुनाव नतीजों के बाद जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने स्पष्ट किया कि पार्टी चुनावी नतीजों से निराश नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में किए गए जनसंवाद और मेहनत के बावजूद सीट न मिलना कई सवाल खड़े करता है।

उदय सिंह ने कहा कि जनता ने पार्टी के एजेंडे को स्वीकार किया, लेकिन अंतिम समय में वोट एनडीए की ओर चले गए। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों में यह भय था कि कहीं राजद सत्ता में वापसी न कर ले, और इसी वजह से जनसुराज को मिलने वाले कई वोट अंतिम समय में एनडीए की ओर शिफ्ट हो गए।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Bihar: लालू परिवार में बड़ी दरार, फिर भावुक हुई रोहिणी आचार्य – कहा मेरे रास्ते पर आप न चलें 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : शहर में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंताजनक, रोकने की दिशा में कदम उठाए पुलिस-प्रशासन  : महेंद्र पांडेय

    जमशेदपुर :  शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने…

    Spread the love

    Jamshedpur : सांसद बिद्युत बरण महतो को पांचवी बार मिला संसद रत्न अवार्ड, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कोयला एवं खान मंत्री  जी किशन रेड्डी ने प्रदान किया पुरस्कार

    जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो को लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक बार पुनः संसद रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया।उन्हें नई दिल्ली के डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time