Bihar: लालू परिवार में बड़ी दरार, फिर भावुक हुई रोहिणी आचार्य – कहा मेरे रास्ते पर आप न चलें

पटना:  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और सारण से पूर्व प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने रविवार को एक्स (Twitter) पर एक नया पोस्ट कर राजनीतिक माहौल में हलचल बढ़ा दी। उन्होंने अपने साथ हुए व्यवहार को लेकर कड़ा दर्द और नाराजगी जाहिर की।

“एक बेटी को जलील किया गया…” – रोहिणी का भावुक बयान
रोहिणी ने पोस्ट में लिखा कि शनिवार को उनके साथ बदसलूकी की गई। “एक बेटी, बहन, शादीशुदा महिला और मां को जलील किया गया।”
“गंदी गालियां दी गईं, मारने के लिए चप्पल उठाई गई।” उन्होंने कहा कि अपने आत्मसम्मान के साथ समझौता न करने की वजह से उन्हें अपमान झेलना पड़ा।
“मुझे मेरा मायका छुड़वाया गया”

रोहिणी ने लिखा— “मैं मजबूरी में रोते हुए मां-बाप और बहनों को छोड़ आई।” “मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया, मुझे अनाथ बना दिया गया।” रोहिणी ने लोगों से अपील की कि कोई भी ऐसा रास्ता न चुने, जिस पर उन्हें चलना पड़ा।

तेजस्वी यादव और उनके सहयोगियों पर गंभीर आरोप
शनिवार को ही रोहिणी ने घोषणा की थी कि वह राजनीति और परिवार, दोनों से दूरी बना रही हैं। इसके बाद उन्होंने अपने भाई पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर सीधा आरोप लगाया कि बिहार चुनाव की हार पर सवाल उठाने के कारण उन्हें घर से निकाल दिया गया. तेजस्वी के करीबी संजय यादव और रमीज ने उनके खिलाफ माहौल बनाया. उनके नाम लेने पर रोहिणी को गालियां दी गईं और मारपीट तक हुई
रोहिणी ने कहा कि अब उनका “कोई परिवार नहीं” है और जो कुछ हुआ उसकी जिम्मेदारी तेजस्वी और उनके सहयोगियों की है।

कौन हैं संजय यादव और रमीज?
संजय यादव – तेजस्वी के सबसे भरोसेमंद रणनीतिकार माने जाते हैं।
हरियाणा में जन्म
2012 में राजद से जुड़े
2024 में राज्यसभा पहुंचे

रमीज तेजस्वी के पुराने दोस्त, जिनका संबंध उत्तर प्रदेश के एक राजनीतिक परिवार से माना जाता है।
रोहिणी का आरोप है कि इन्हीं दोनों ने उन्हें राजनीति और परिवार से दूर जाने को मजबूर किया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : शहर में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंताजनक, रोकने की दिशा में कदम उठाए पुलिस-प्रशासन  : महेंद्र पांडेय

    जमशेदपुर :  शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने…

    Spread the love

    Jamshedpur : सांसद बिद्युत बरण महतो को पांचवी बार मिला संसद रत्न अवार्ड, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कोयला एवं खान मंत्री  जी किशन रेड्डी ने प्रदान किया पुरस्कार

    जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो को लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक बार पुनः संसद रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया।उन्हें नई दिल्ली के डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time